1/25, 16:57 V K Sharma: आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं। वह शाही सैंथवार परिवार से आते हैं। उनका जन्म 25 अप्रैल 1964 को हुआ था। आरपीएन सिंह के पिता सीपीएन सिंह भी कांग्रेसी थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद अब राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत नारायण प्रताप उर्फ आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
आरपीएन सिंह शुरू से कांग्रेसी रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार का करीबी भी माना जाता था। उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूपी में जमीन खो चुकी कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी ने थोड़ा पिच तैयार किया था वह भी हाथ से फिसल सकता है। खासबात है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट निकाली थी। इस लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम था। किसी को भी उनके पार्टी छोड़ने की भनक नहीं थी। अचानक उनके इस्तीफे ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि आरपीएन सिंह को पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।